रितेश गुप्ता @थांदला नगर सहित संपूर्ण अंचल के हैं हनुमान मंदिरों में हनुमान प्रकट उत्सव के महाआरती संपन्न हुई। इस अवसर पर भक्त मलूक दास की बावड़ी हनुमान अष्ट मंदिर मंदिर के महंत नारायण दासजी महाराज द्वारा संपूर्ण विश्व को कोरोनावायरस से मुक्ति दिलाने की कामना के साथ मारुती यज्ञ की पूर्णाहुति करते हुए भगवान के प्रकट उत्सव आरती उतारी गई l इस अवसर पर शासन की कोरोना गाइडलाइन का संपूर्ण पालन करते हुए केवल चुनिंदा भक्त मंदिर परिसर में उपस्थित थे l दिवंगत महंत की चरण पादुका की स्थापित इस अवसर पर प्राचीन बावड़ी के समीप स्थित मंदिर के महंत नागा देव नारायण दास जी की समाधि स्थल पर गत वर्ष देवलोक गमन हुए मंदिर के महंत गोपालदास गुरु मदन मोहन दास जी महाराज की पादुका परंपरा अनुसार स्थापित की गई इस अवसर पर न्यास अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ,न्यासी विट्ठल शर्मा , तुलसीराम मेहता, शांति आश्रम के महंत सुखराम दास जी महाराज उपस्थित थे l जिनके द्वारा पादुका पूजन किया गया l Post navigation लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 10 व्यापारियों के खिलाफ पुलिस ने की आपदा अधिनियम की कार्रवाई टीकाकरण के लिए https://selfregistration.cowin.gov.in के पोर्टल पर जाकर कराएं रजिस्ट्रेशन : SDM परस्ते