हितेंद्र सिंह राठौर, अंतरवेलिया कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के गांव झायडा मे बीती रात हथियारबंद लुटेरों ने एक पति पत्नी से मारपीट कर उनसे लाखो रुपए के गहने एवं नगदी लूट लिए। इस घटना मे पति एवं पत्नी को घायल भी कर दिया है जिनका उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी क़े अनुसार ग्राम झायडा क़े कमलेश कंठलिया एवं उनकी पत्नी सुमित्रा उनकी किराना दुकान क़े बाहर सो रहे थे । तभी रात करीब 1 बजे क़े बाद सात आठ हथियारबंद लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया। लुटेरों ने कमलेश क़े सिर पर वार किया और उसे घायल कर दिया। वही उसकी पत्नी सुमित्रा क़े गहने सोने की चैन मंगल सूत्र एवं कान की झुमकी लूट ली। कान की झुमकी निकलने क़े लिए लुटेरों ने सुमित्रा क़े कान भी काट लिया। उसके बाद किसी तरह वे लुटेरों क़े चुंगल से भागे और ग्राम वासियो को शोर मचाकर बुलाया। तब लुटेरे भाग गए। रात्रि मे सुचना मिलने पर पुलिस वहाँ पंहुची और जानकारी ली। वही गंभीर घायल कमलेश को परिजनों द्वारा दाहोद भर्ती करवाया । जहां उसका उपचार जारी है । पुलिस जाँच मे जुटी है। Post navigation झाबुआ जेल से 2 बार फरार व 3 राज्यो के लूट-डकैती में फरार वांटेड 20 हजार के ईनामी स्थाई वांरटी को किया गिरफ्तार शिविर में 20 यूनिट रक्तदन किया, 3 महिला और 11 पुरुषों ने पहली बार किया रक्तदान