अशोक बलसोरा@ झाबुआ Live अब से थोड़ी देर पहले पारा के पास के गांव लकपुरा में एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला। जानकारी के मुताबिक भगड़ा पिता रामसिंह निवासी रातिमाली का शव निर्माणाधीन मंदिर के पास पेड़ पर लटका मिला। अभी तक यह स्पष्ट नही हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या की है या वह किसी साजिश का शिकार हुआ है। इसकी सूचना गांव के चौकीदार ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का फंदे से निकालकर नीचे उतारा और मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है। चौकी प्रभारी संगीता चौहान ने बताया युवक का शव पेड़ पर लटकने की सूचना मिली थी। युवक ने फांसी खुद लगाई या उसे योजनाबद्ध तरीके से मारकर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया, इसकी जांच हम कर रहे है। जांच में जो भी सामने आएगा खुलासा किया जाएगा। Post navigation आखिर जारी हुई भाजयुमो जिलाध्यक्षो की सूची; झाबुआ में कुलदीप चौहान को जिम्मेदारी.. कुछ ही घंटों मे पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश, फरियादी भाई ही निकला हत्यारा