अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट-
विगत 2 मई को चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोरघी पटेल फलिया में अनबाई की चरित्र शंका में फालिया मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद चांदपुर पुलिस ने झेंदीबाई पति इंदरसिंह को गिरफ्तार कर लिया।
फांसी लगाई
अलीराजपुर। जिले के थाना उदयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत 53 वर्षीय वेस्ता पिता कोदरिया ने अज्ञात कारण से ग्राम जवानिया के मसान घाट पर साफे के कपङे से गले मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मकान की बात पर विवाद
अलीरापुर। थाना नानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोरदिया में विक्रम, भदु, मुकाम पिता कुंवरसिंह भिलाला ने फरियादी इडा के साथ मकान की बात पर मारपीट की।
नए ट्रांसफार्मर लगने की खुशी में विवाद
अलीराजपुर। नानपुर क्षेत्र के ग्राम मोरी फलिया में आरोपी कुवंरसिंह ने फरियादी सुभान से नए ट्रांसफार्मर लगने पर खुशी में बनाए खाने की बात को लेकर आरोपी ने फरियादी से जमकर मारपीट की जिसके बाद नानपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *