अलीराजपुर। मप्र राज्य हज कमेटी चेयरमैन व हज कमेटी ऑफ इंडिया के मेंबर हाजी इनायत हुसैन कुरैशी ने बताया कि मेडिकल स्क्रिनिंग एंड फिटनेस सर्टिफिकेट व एडवांस 81 हजार रुपए पे -इन-स्लिप के माध्यम से 23 अप्रैल तक जमा करना थी। इसकी समयावधि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है। हज कमेटी जिलाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन एमएस पाकीजा ने जिले के सभी हाजियों के लिए यह जानकारी दी है कि हाजी अपनी यात्रा शुल्क की पर्ची व आवश्यक दस्तावेज मप्र राज्य हज कमेटी के कार्यालय पर 30 अप्रैल तक जमा करवा दे। Post navigation भारतीय किसान संघ ने आयोजित की ग्राम संसद जिले की समस्याओं को लेकर कांग्रेस बनाएगी रणनीति