कोरोना संक्रमण के कारण हज यात्रा के दौरान लगाई गई पाबंदिया सउदी अरब ने हटा ली है। उमराह संबंधी मामलों के मंत्री तौफ़िक़ अल-राबिया ने मीडिया को बताया कि सऊदी अरब ने इस साल हज जाने वालों की संख्या और उम्र से जुड़ी पाबंदी हटा दी है। यानी अब इस साल हज यात्रियों की संख्या कोरोना वायरस से पहले के समय जितनी रहेगी। दरअसल, वर्ष 2019 के बाद कोरोना संक्रमण के चलते केवल 65 साल तक के लोगों को ही हज यात्रा पर जाने की इजाजत सउदी अरब ने दी थी। एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019 में क़रीब 25 लाख लोगों ने हज किया था। हालांकि, इसके बाद के दो सालों में कोरोना महामारी की वजह से यात्रियों की संख्या सीमित कर दी गई थी। लेकिन इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वालों के लिए उम्र की भी कोई पाबंदी नहीं होगी। इस साल जून में हज यात्रा का आयोजन होगा। हज इस्लाम के पांच फ़र्ज़ में से एक इस्लाम के पांच फ़र्ज़ है। इसमें से एक फ़र्ज़ हज है। कलमा, रोज़ा, नमाज़ और ज़कात बाकी चार फ़र्ज़ हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम हर मुसलमान पर ज़िंदगी में एक बार इस फ़र्ज़ को निभाने का दायित्व होता है। साल 2022 में करीब 9 लाख यात्री हज पहुंचे थे, जिनमें से 7 लाख 80 हज़ार विदेशी थे। Post navigation सीएम शिवराज का पुतला दहन किया, पुलिस ने किया रोकने का प्रयास, नहीं माने करणी सेना के कार्यकर्ता… गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है और हम सबकी यह जिम्मेदारी है कि इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं: एसडीएम श्री राठौर …