गोपाल सिंह राठौर। झाबुआ Live कुंदनपुर में करणी सेना के कार्यकर्ताओ ने आज मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया । शिवराज सिंह चौहान का पुतला युवाओं ने शाम पांच बजे बीच नगर में जलाया । जेसे ही पुलिस को इस बारे में जानकारी प्राप्त हुई । कुंदनपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची व पुतला दहन करते हुए युवाओं को रोकने का प्रयास किया लेकिन तब तक युवाओं ने पुतला जला दिया था ।आनंद फांनद में पुलिस ने मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुतले पर पानी डाला लेकिन जब तक पुतला आधे से ज्यादा जल चुका था । *मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ खुल कर हुई नारेबाजी* करणी सेना के योद्धाओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन के साथ ही उनके विरोध में खुल कर नारेबाजी की नारेबाजी करते हुए युवाओं ने शिवराज सिंह चौहान तेरी तानाशाही नही चलेगी,हमारी मांगे पुरी करो ,शिवराज सिंह चौहान हाय हाय , जय श्री राम भारत माता की जय जेसे कई नारों का उद्घोष किया *करणी सेना द्वारा भोपाल विधानसभा का किया जा रहा हे घेराव* भोपाल में विधानसभा घेराव कर रही हे करणी सेना जिसमे लाखो लोग जुट रहे हे करणी सेना द्वारा लाखो लोगो का हुजूम भोपाल की सड़को पर हे । करणी सेना द्वारा सर्व समाज के लिए कुल 21 मांगो को लेकर विधानसभा का घेराव किया जा रहा हे । जिसमे एक मांग आरक्षण को लेकर हे जिसके लिए करणी सेना मैदान में है । *करणी सेना के योद्धा रहे उपस्थित* कुंदनपुर नगर में समस्त कार्यक्रम में कुंदनपुर नगर से आकाश सिंह ठाकुर गोपाल सिंह ठाकुर गोविंद सिंह ठाकुर केशव ठाकुर सूरज ठाकुर हर्ष ठाकुर जय सिंह ठाकुर भुवान सिंह राजपूत सावन पंचाल अखिलेश पंचाल आदि सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे । Post navigation ज़हरीली शराब के विरुद्ध अभियान में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब जप्त की हज यात्रा से हटाई गई यह पाबंदियां, सउदी अरब का बड़ा फैसला