झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट – थांदला-खवासा मार्ग पर ग्राम छोटी धामनी मे तेज गति से आ रही बिना नंबर की बाइक पैशन प्रो के अज्ञात चालक ने साइकल से जा रहे तीन बच्चो को टक्कर मार दी, जिसमें नवीन गणावा, छोटू गणावा, कमलेश गणावा गंभीर घायल हुए। घायलों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिसमे गंभीर घायलो को रेफर किया गया। घटना बुधवार रात 8.30 की है, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है। Post navigation धूमधाम से मनाया जाएगा कल्लाजी महाराज जन्मोत्सव पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि मनाई