सलमान शैख़@ पेटलावद आज शाम करवड़-टाकापाड़ा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक प्रदीप गामड़ निवासी टाकापाड़ा अपनी पत्नी निर्मला के साथ बाजार जा रहा था तभी रास्ते मे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमे प्रदीप को गम्भीर चोट लगी वहीं निर्मला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा शव को पेटलावद पोस्टमार्टम केंद्र लाया गया। घटना की खबर परिजनों को लगी तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जहां डाक्टरी द्वारा पीएम करने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। Post navigation चुनाव ट्रैनिंग में गए बैंककर्मी, शहर की बीओबी बैंक में लटका ताला, उपभोक्ता हुए परेशान अब नपं की जलप्रदाय व्यवस्था बेहाल, गंदा व बदबूदार पानी किया जा रहा सप्लाय