पीयूष चन्देल, आलीराजपुर जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से आज जिले के पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव द्वारा ऐसे स्थान चिन्हित किये जहां दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों एवं मार्गों के दोनों तरफ और पेड़ों पर यातायात पुलिस द्वारा सांकेतिक चिन्हों से संबंधित साइन बोर्ड, रोड स्टड, रिफ्लैक्टिव, रेडियम, वॉल ट्री आदि यातायात प्रभारी सुभाष सरकारिया, प्रधान आरक्षक भारत सिंह चौहान, आरक्षक जितेंद्र सिंह, आरक्षक संजय, मुकेश, इमरान आदि द्वारा लगाए गये, जिससे जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। Post navigation मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना अंतर्गत 27 लोगो को पात्रता पर्ची वितरित प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया बेरोजगार दिवस