शिवा रावत, उमराली अलीराजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने एक केक बनवाया जिस पर फूल बना रखे थे एवं उस पर बेरोजगार दिवस लिखवाया गया। इसके बाद युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बापू पटेल, प्रदेश सचिव सोनू वर्मा, यूथ कांग्रेस महासचिव राहुल भयडिया, नरेंद्र चोंगड़, उदय पटेल, छोटू परमार, कमल आदि की मौजदूगी में केक काटकर बेरोजगार दिवस मनाया। Post navigation सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चिन्हित स्थानों पर लगायें साइन बोर्ड व रिफ्लेक्टर झाडिय़ों से निकलकर भागा तेंदुआ, वन विभाग ने दी सतर्क रहने की चेतावनी