सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी अन्नपूर्णा योजना अंतर्गत उत्सव कार्यक्रम का आयोजन आज पूरे मध्यप्रदेश में 37 लाख नवीन लाभार्थियों को राशन वितरण हेतु पात्रता पर्ची का वितरण किया गया इसी प्रकार ग्राम पंचायत खरडू बड़ी में 27 नवीन लाभार्थियों को पात्रता पर्ची वितरित की गई ताकि सरकार द्वारा आने वाली योजनाओ के लाभ और राशन से गांव में रहने वाले लोग वंचित ना रहे यह सोचकर ग्राम पंचायत के सरपंच,सचिव,मंत्री ने मिलकर यह निर्णय लिया था कि खरडू बड़ी ग्राम पंचायत के लोग जिनके पास पात्रता पर्ची नही है ऐसे लोगो की पात्रता पर्ची बनाई जाये ताकि गांव का कोई व्यक्ति सरकार की योजनाओ के लाभ और राशन से वंचित ना रहे इसके लिए आज 27 लोगो की पात्रता पर्ची आई जिसको ग्राम पंचायत द्वारा वितरित की गई। जिसमे उपस्थित सरपंच प्रतिनिधि प्रेमसिंग डामोर,सचिव प्रकाश सोलंकी, रोजगार सहायक भमर सिंह भूरिया, उमेश डामोर, पिंटू डावर, भमर टांक,कोटवार कालू डामोर,लोकेंद्र टांक, आदि उपस्थिति रहे। Post navigation सेवा सप्ताह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान नाम नही आशीर्वाद मिलता है, किसी अनजान को जब खून मिलता है – वकील सिंह ठकराला सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चिन्हित स्थानों पर लगायें साइन बोर्ड व रिफ्लेक्टर