पीयूष चन्देल, अलीराजपुर

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे शनिवार को भारत की प्रथम महिला पुर्व प्रधानमंत्री एवं विश्व भर मे लोहा मनवाने वाली स्व. इंदिरा गांधी की 36 वे शहिद दिवस एवं लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप मे मनाई गई। कार्यक्रम मे नेताओ एवं कार्यकर्ताओ ने स्व. श्रीमती गांधी एवं सरदार पटेल के सपनो को साकार करने का संकल्प लेकर राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पुर्व अध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, प्रकाशचंद्र जेन सहित कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भारत को विश्व के अग्रणी देशों में स्थापित किया

जिला कांग्रेस कमेटी मिडिया प्रभारी रफीक कुरेशी ने बताया कि मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस द्धारा बस स्टैण्ड स्थित चोराहे पर प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दोरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओ द्धारा जब तक सुरज चांद रहेगा, इंदिरा तेरा नाम रहेगा, इंदिरा गांधी अमर रहे जेसे नारो से चौराहा गुंजामय हो गया। जिला कांग्रेस कार्यालय पर नेताओ द्वारा स्व. इंदिराजी एवं वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजली दी गई। इस अवसर पर पुर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी ने इंदिराजी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि पूरा देश उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यो के लिए सदैव कृतज्ञ रहेगा। इंदिराजी एक ऐसी जननायक नेत्री थी, जिन्होंने भारत को विश्व के अग्रणी देशों में स्थापित कर विश्व भर मे अपना लोहा मनवाया। उन्होने देश में कई सकारात्मक बदलाव लाकर आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत की थी। कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर एवं प्रकाश जेन ने कहा कि गांधी आत्मविश्वास, सहज निर्णय कुशल नेत्रत्व, राजनेतिक कुशलता के बल पर विश्व के राजनेतिक पटल पर एक सशक्त तथा अविस्मरणीय राजनेता के रुप मे जानी जाती थी। जिनके त्याग, शहादत ओर देशहित मे दिए गए योगदान को देश कभी भुल नही सकता है। इस दोरान नेताओ ने लोह पुरुष स्व. पटेल के बलिदान ओर कार्यो को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता खुर्षिद अली दिवान, शोभना ओंकार, यतिंद्र सेठ भाटी, डाँ. एएम शेख, सुरेश सारडा, मुकेश गुप्ता, हाजी आरीफ ब्लौच, सोनु वर्मा, सुरेश परिहार, ईरफान मंसुरी, धनराज राठोड,  मुनिमजी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *