पीयूष चन्देल, आलीराजपुर आज स्थानीय रामदेव मंदिर चौराहे पर ब्रह्मलीन अंनत विभूषित महामंडलेश्वर स्वामी श्री शंकरानंदजी महाराज तथा स्व. श्री अशोक केशवलाल जी शिलाका की पुण्य स्मृति में दोनो परिवारों द्वारा कोरोना महामारी के इस दौर में मास्क का वितरण किया। मास्क वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ दिप प्रजल्लित कर श्री चंदानंदजी महाराज, गजानंद जी महाराज व विधायक मुकेश पटेल के द्वारा किया गया। मास्क वितरण कार्यक्रम में श्री आनंदानंदजी गोराना महाराज, ओम गोराना, कैलाश शिलाका, राहुल शिलाका, कैलाश कमेडिया, रामु कमेडिया, कृष्णकान्त बेड़िया, पंकज गोराना, दीपक गोराना, राजेन्द्र गोराना, मनीष गोराना केशव गोराना व नारायण मोदी सहित सनातन सेवा आश्रम के भक्त गण व रामदेव मंदिर के कार्यकर्ता देववंशीय मालवीय लोहार समाज व मोहल्ला वासी मौजूद थे। Post navigation 3 वर्ष में तीसरी बार बनाई जा रही सड़क, हर वर्ष घटिया निर्माण के चलते उखड़ती है, जिम्मेदार मौन हिंदू युवा जनजाति संगठन जिलाध्यक्ष पर अज्ञात हमलावरों ने देसी कट्टे से किया जानलेवा हमला