रितेश गुप्ता थांदला
स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस ) के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे खेल महोत्सव में आज बालक 10 किमी मैराथन दौड़ जिसमे बालक वर्ग में कुल 64 प्रतिभागी व बालिका वर्ग में कुल 5 किमी दौड़ में 9 प्रतिभागी ने भाग लिया। मैराथन दौड़ को आज के मुख्य अतिथि रतलाम विधायक चैत्यन्य कश्यप, पूर्व विधायक निर्मला भूरिया, रतलाम जिला महामंत्री मनोहरलाल, झाबुआ भाजपा जिला महामंत्री श्यामा ताहेड, अनिल भंसाली, मुकेश मेहता, अशोक अरोरा, रमेश बारिया, प्रशांत उपाध्याय, पवन नाहर, चंदूप्रेमी डाबी , अजगर अली, रहीम, विपुल आचार्य आदि ने हरी झंडी दे कर मैराथन दौड़ को शुरू किया जिसमे प्रथम स्थान संतोष चौहान छोटा गुडा रहे जिन्हें 7 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार मिला, वहीं,द्वितीय दिलीप भूरिया बदरपाड़ा 5 हजार रुपए, तृतीय – दीपक मईड़ा देवीगढ़ तीन हजार रुपए का पुरस्कार से नवाजे गए।। वही बालिकाओ में पूनम परमार नौगांवा को पांच हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार ,द्वितीय शीतल खडिय़ा कडवापड़ा को 2500 हजार एवं तृतीय प्रतिभागी को 1100 रुपए का पुरस्कार से नवाजा गया। फुटबॉल खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू किए। संरक्षक कलसिंह भाबर ने स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया। फुटबॉल में कुल 15 जिला स्तरीय टीमों ने भाग लिया व क्रिकेट में 40 टीमों ने भाग ले कर आज तीसरे राऊंड में पहुंचे। वही आज से कब्बड्डी भी शुरू की गयी द्य आयोजन में संयोजक संजय भाबर, यशवंत बामनिया, सुरेश बिलवाल, दीपक राठौर, भावेश भानपुरिया, मांगू डामोर, मुकेश बामनिया, अकलेश रावत, सुरेश आइडिया, कैलाश निनामा, लालचंद देवल, रमेश कतिजा, गुरूजी सिंगाड, दीपक बिलवाल, प्रकाश डामोर, व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *