राज सरतलिया, पारा
स्वर्णकार समाज पारा द्वारा अजमीढज़ी महाराजा की जयंती के पावन अवसर पर पारा मे छापरी माताजी मन्दिर पर जयन्ती महोत्सव का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें महाराजा अजमीढ़ जी के चित्र पर पूजन कर सभी समाज जन द्वारा आरती की गई। जिसके पश्चात डग से आऐ मोतीलाल सोनी ने स्वर्णकार समाज के इतिहास के बारे में सभी को बताया। इस कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष मनोहर सोनी एवं युवा इकाई के जिलाध्यक्ष निलेश सोनी व महिला इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष कांता सोनी एवं जिलाध्यक्ष मीना सोनी झाबुआ से विशेष अतिथि के रूप में पधारे एवं स्वर्णकार समाज पारा के सभी स्वर्णकार परिवार कार्यक्रम उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *