योगेन्द्र राठौड़, सोंडवा शासकीय महाविद्यालय सोंडवा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) द्वारा स्वर्गीय देवेंद्रसिंह डोडवा (क्रीड़ा अधिकारी) की स्मृति में 150 से अधिक छायादार, फलदार वृक्षो का रोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय स्टाफ एव विद्यार्थियों द्वारा स्व.देवेंद्रसिंह डोडवा को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र तिवारी ने स्व.डोडवा के द्वारा किये गए कार्यो का उल्लेख कर स्मरण किया। सभी एनएसएस स्वयंसेवको ने वचन लिया कि उनकी स्मृति में लगाए गए वृक्षो का रखरखाव करेंगे। उक्त वृक्षारोपण में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी स्टॉफ, एनएसएस स्वयंसेवक आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी डॉ. मुकेश अजनार कार्यक्रम अधिकरी द्वारा दी गई Post navigation दयानंद आर्य विद्या निकेतन के भवन का शिलान्यास आज , सर्व सुविधा युक्त बनेगा विद्यालय उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं का समारोहपूर्वक किया सम्मान