बरझर इरशाद ख़ान की रिपोर्ट
ग्राम रिंगोल में सन 2015 मे स्थापित मुर्ति आदिवासी समाज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दादा परथी भाई जादव की स्टेच्यू पर छत निर्माण का सासंद प्रतिनिधि, पुर्व विधायक माधौसिह डावर व भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला द्वारा भूमिपूजन किया गया। रिंगोल के ग्रामीण वादियों ने अतिथियों का स्वागत पुष्प माला पहनाकर किया। साथ ही रिंगोल गांव के बाहर फलियों में नल-जल योजना को लेकर पानी की टंकी का भी भूमिपूजन किया गया। साथ ही रिंगोल के ग्रामीणों के द्वारा सीसी रोड की मांग की गई कि हमे फलियों से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुचने के लिए बारिश के मौसम में काफी दिक्कते आती है। इसको लेकर पूर्व विधायक डावर से निवेदन किया गया। की अगर सीसी रोड़ बन जाए तो राहगीरों को बारिश में आने जाने के लिए परेशानी नही होगी। रिंगोल के रहवासियों ने अपनी बात रखी। सासंद प्रतिनिधि व पुर्व विधायक माधौसिह डावर द्वारा ग्राम वासियो को आश्वासन दिया गया। कि आप लोगो की फलिए से जोड़ने वाली सड़क के लिए जो मांग की गई है उसे में जल्द ही पूरा करूँगा। कार्यक्रम में बीजेपी जिला अध्यक्ष वकिल सिंह ठकराला, पुर्व विधायक माधौसिह डावर, सरपंच , मंडल अध्यक्ष मनिष शुक्ला, महेश भुरिया, विरसिग जादव, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण से आए आदिवासी समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *