खरडू बड़ी। स्वतंत्रता दिवस पर जगह-जगह ध्वजारोहण किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए रैली निकाली गई। स्कूली बच्चों ने भारत माता की जय के नारे लगाए,  ग्राम पंचायत पर गांव के सरपंच रमेश भुरजी डामोर द्वारा ध्वजारोहण किया गया,स्कूल परिसर में  प्राचार्य नीलम मांगरिया द्वारा ध्वजारोहण किया जिसके बाद प्यानों की धुन से राष्ट्रीय गान किया गया। 

सोसायटी पर पूर्व अध्यक्ष मानसिंग डामोर द्वारा ध्वजारोहण किया गया, चिकित्सकअस्पताल पर डॉ. पार्वती रावत द्वारा ध्वजारोहण किया गया।, ग्राम के प्रमुख लोग व जनप्रतिनिधि ने इस ध्वजारोहण में भाग लिया। इसके बाद हाई सेकंडरी स्कूल में स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम के सरपंच रमेश भुरजी डामोर, विक्रम टांक, दिनेश पारगी, शंकर भूरिया, सुनील भूरिया ,तोलिया डामोर, दिवान डामोर, दिनेश आदि ग्रामीणों के साथ स्कूल के दिनेश टांक,शंकर राठौड़, मोना मावी, सोहाना शेख,गायत्री खरड़वादिया,शंकर भूरिया,, दर्यावसिंह राठौड़ ,राजेश जांगिड़ ,पालसिंह पचाया,गायत्री पाटीदार आदि समस्त स्टॉफगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *