सलमान शैख़@ पेटलावद स्वतंत्रता दिवस पर मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक पेटलावद द्वारा निजी स्कूल में जीवन मैं पौधों व पर्यावरण का महत्व पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण बैंक मैनेजर दिलीपसिंह सोनगरा, जयंत पाटिल व विनयसिंह एवं चोयल मोटर्स के संचालक ओमप्रकाश चोयल उपस्थित थे। बच्चों को सोनगरा सर द्वारा प्रोत्साहित किया गया और मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा बच्चों को फर्स्ट एवं सेकंड आने पर प्रोत्साहन राशि दी गई। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 10 वीं तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। जिनमे से अतिथियों ने प्रथम, द्वितीय ओर तृतीय विजेताओं को पुरस्कृत किया। Post navigation अचानक सबसे व्यस्ततम इलाके में टूटे बिजली के तार, बड़ी दुर्घटना टली उमड़े शिवभक्त, झूमकर नाचे श्रद्धालु, जगह-जगह किया गया स्वागत, गूंजे बोल बम के स्वर