खवासा। महाशय धर्मपाल एमडीएच दयानंद विद्या निकेतन, भामल में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र रक्षा एवं देश की खुशहाली के लिए हवन से हुई। इसके पश्चात ध्वजारोहण मुख्य अतिथि अर्पित चोपड़ा, खवासा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत भामल की सरपंच ममता चरपोटा, उपसरपंच राजू डांगी, कैलाश खेर, केशव सिंह सोलंकी, कमल सिंह चावड़ा, राम सिंह पालरा, भेरूलाल चौहान, कैलाश सोलंकी, जवान सिंह पालरा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ग्राम भामल में प्रभात फेरी निकाली और ग्राम पंचायत भामल में आयोजित ध्वजारोहण में भी सहभागिता की।

त्पश्चात विद्यालय प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अर्पित चोपड़ा, कैलाश खेर एवं संस्था प्राचार्य संजय कुमार पाढ़ी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया।

छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक एवं कविता की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम देखकर सभी अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का संचालन राकेश खैर एवं वैशाली कटारा ने किया। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने अपना पूर्ण सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

अंत में संस्था के प्रधानाचार्य संजय कुमार पाढ़ी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि छोटे से ग्राम भामल में मात्र 20 बच्चों से शुरू हुई संस्था में आज पाँच सौ से अधिक छात्र छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं। अब स्कूल प्रबंधन बाहर से आकर यहाँ पढ़ने वाले बच्चों को उनके ही गाँव में उन्हें निःशुल्क कोचिंग देने की योजना पर काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *