आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास के द्वारा बताया गया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में पुलिस कल्याणकारी गतिविधियों के अंतर्गत पुलिस परिवार के बच्चों के लिये रक्षित केन्द्र अलीराजपुर अंतर्गत पुलिस नियंत्रण कक्ष के परेड ग्राउण्ड मे दिनांक 05 मई 05 जून तक स्पोर्टस समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उक्त समर कैंप में पुलिस परिवार के बच्चों को स्पोर्टस कैंप में सम्मिलित होनें हेतु रजिस्टेशन कराया गया है, जिसमें अबतक 05 से 18 वर्ष तक के करीबन 120 बच्चों के द्वारा रजिस्टेशन कराया गया है। आयोजित समर कैंप के दौरान बच्चों को योगा, एथलेटिक्स, जूबा, पेटिंग, बॉक्सिग, ऑर्ट एण्ड क्राफट, बॉलीवॉल, सिंगिग एवं डान्स संबंधित विषय विशेषज्ञों के द्वारा सिखाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक व्यास के द्वारा बताया गया कि समर कैंप की खेल गतिविधियों को मौके पर जाकर देखा गया। Post navigation टंट्या भील गाता पर माल्यार्पण कर 11वां जयस स्थापना दिवस मनाया पैक्स कम्प्यूटराइजेशन कार्य में उदासीनता एवं ऋण स्वीकृति में अनियमितता पर जोबट समिति प्रबंधक राणावत निलंबित