झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट। जनपद पंचायत से स्थान्तरित हुये कर्मचारिया का विदाई समारोह कार्यक्रम रखा गया। जिसके मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एस.एन दर्रो थे। जनपद से विदा हुये कर्मचारियों में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा अंजला गणावा, सहायक लेखाधिकारी मनरेगा अजय वास्कले, समन्वयक जगजीवनराम दोहरे, लेखापाल पंकज शर्मा , उपयंत्री आशुतोष मल्होत्रा, राकेश पटेलिया, विनोद कटारा को भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में एसडीएम दर्रो ने स्थानांतरित कर्मचारियों को ईमानदारी से कार्य करने व उज्जवल भविष्य की कामना की शुभकामनाये दी। स्थानांतरित कर्मचारियों का जनपद की सीईओ मीना झा ने शाल श्रीफल से सम्मान किया गया व सभी के कार्यो की सरहाना की। नवागत तहसीलदार हाडा, सहायक यंत्री व् एपीओ का स्वागत भी किया गया । कार्यक्रम में नायाब तहसीलदार जेएस डावर, बीपीओ बेंडीक डामोर, सावन गोसले,एन.के शर्मा कलसिंह डामोर,खुमानसिंह भूरिया,ईश्वर नायक ज्योति भाबर, संजय परमार, रामचंद्र मालीवाड़ भावजी डामोर सुरेश गामड़ सुमानसिंह मुणिया तथा जनपद के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण संचालन सचिव संगठन के रामसिंह मुणिया ने किया आभार् प्रदर्शन आर.एस पटेल ने माना।। Post navigation गुरुजनों से मिल रहे प्रेम से अपने जीवन को संवारे : विश्वास सोनी नगर परिषद उपाध्यक्ष चुनाव आज