फिरोज खान@ आलीराजपुर
कोरोना वायरस की चेन देश के साथ एमपी में लगातार बढ़ रही है। इसी बीच आज देर शाम को कोरोना पॉजिटिव मरीजो की स्टेट बुलेटिन जारी हुआ, जिसमे आलीराजपुर जिले से 5 पॉजिटिव मरीज मिलना बताया गया। इनमे दो नाम तकनीकी खराबी के कारण रिपीट हो गए है। चूंकि यह स्टेट बुलेटिन था इसलिए पूरे जिले में फिर से हड़कंप की स्थिति बन गई, क्योंकि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह से लेकर देर शाम तक 3 ही कोरोना पॉजिटिव मरीज बताए जा रहे थे, वहीं 40 लोग नेगेटिव बताए गए थे। पूरे अंचल में असमंजस खड़ा हो गया था और इस खबर के बाद हड़कंप भी मच गया। हालांकि इसके बाद जिला प्रशासन ने कलेक्टर सुरभि गुप्ता के नेतृत्व में राज्य स्तर पर बनाए गए डेस्क में संवाद कर कंर्फमेशन किया तब पता चला कि राज्य स्तर पर जो बुलेटीन जारी हो रहे है उनमें काउंटिंग में 2 मरीजो के नाम रिपीट कर दिए गए, जिसके कारण 3 की जगह 5 मरीजो की संख्या हो गई। राज्य स्तर पर इस गलती को मान लिया गया है, कुल मिलाकर 3 ही मरीज कोरोना पॉजिटिव ही मिले है और इसका सुधार सुबह तक वेबसाइट में कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *