आलीराजपुर। वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास के मार्गदर्शन मे यातायात पुलिस व्दारा विशेष अभीयान चलाकर स्कुली बसों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसके तहत दिनांक 07/02/024 को स्वामी विवेकानंन्द स्कुल की बसों के दस्तावेजों का व स्कुल से संचालित होने वाली बसों का भौतिक निरीक्षण किया गया। जिसमें की सभी बसों के चालकों के लायसेंस, परमीट, फिटनेस, बीमा, PUC, स्पीड गवर्नर, CCTV कैमरे, फर्स्ट–एड-बाँक्स, पेनिक बटन, इमरजेंसी गेट आदि की सूक्ष्मता से जांच की गई जिसमें की सभी दस्तावेज पूर्ण पाये गये व आवश्यक सुविधाऐं भी बस मैं मौजुद मिली साथ ही सभी बसों के चालक – परिचालकों को यातायात थाना प्रभारी अर्जुन वास्केल के व्दारा समझाईश दी गई की कभी – भी बस को तेज गति से ना चलाये, वाहन चलाते समय नशे का सेवन नही करे, और ना ही वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग करें । वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखे और बच्चों को लाने और ले जाते समय विशेष सतर्कता बरते । Post navigation संत शिरोमणि रविदास के भव्य मंदिर का किया जा रहा निर्माण, समाजजन भी कर रहे सहयोग गांव चलो अभियान मंडल स्तरीय कार्यशाला की बैठक हुई संपन्न