शिवा रावत, उमराली आज शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोंडवा के छात्र छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण आईटीआई अलीराजपुर में करवाया गया। भ्रमण के लिए स्कूल के बच्चों प्राचार्य मकना सस्तिया एवं समस्त स्कूल स्टाफ के साथ प्रात: 11 बजे रवाना हुए। आईटीआई पहुंचते ही संस्था प्रमुख द्वारा आईटीआई ट्रेड में सभी प्रकार के डिप्लोमा कोर्स उनके प्रशिक्षण के साथ ही कॅरियर की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को भविष्य में आईटीआई में प्रवेश लेने के लिये प्रेरित किया। स्कूली बच्चों का यह अनुभव खासा उत्साहजनक था। ) Post navigation जयराज भट्ट कांग्रेस आईटी सोशल मीडिया प्रदेश सचिव मनोनीत कपास से भरा ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, खंडवा-बड़ौदा मार्ग घंटों अवरुद्ध रहने यात्रियों की हुई जमकर फजीहत