जीवनलाल राठौड़, सारंगी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री कमल नाथ के निर्देशानुसार जयराज भट्ट सारंगी को आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग में प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्ति होने सारंगी में खुशी की लहर छा गई। इस बारे में जयराज भट्ट ने बताया कि प्रदेश संगठन ने जो मेरे पर विश्वास कर नियुक्ति की है। मैं संगठन के आशा अनुरूप निष्ठा लगन ईमानदारी से कार्य कर कांग्रेस की रीति नीतियों को आईटी सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाऊंगा व पार्टी को मजबूती प्रदान करूंगा। भट्ट के प्रदेश सचिव बनने पर झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, पेटलावद विधायक वाल सिंह मेडा, जोबट विधायक कलावती भूरिया, थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया, अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति राजेश डामोर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह राठौर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह डाबड़ी, सारंगी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अग्नि नारायण सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष हीरालाल डाबी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राठौर, सारंगी कांग्रेस नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह राठौर, फंटू लाला, हेमेंद्र सिंह राठौर, गजेंद्र सिंह शक्तावत आदि ग्रामीण क्षेत्र के सरपंच पंच कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जयराज भट्ट को बधाई दी एवं मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का आभार माना। ) Post navigation वामपंथी हिंसा से मुक्त हो जे.एन.यू. – अभाविप स्कूल छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे आईटीआई, कॅरियर संबंधी जानकारियां से हुए रूबरू