दिपेश प्रजापत, झाबुआ ग्राम पंचायत मांडलीनाथू तहसील राणापुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोतिया जालम के ग्रामीण आज अपनी समस्या को लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर से गुहार लगाई कि शासकीय चरनोई भूमि लगभग 13 हैक्टेयर की ग्राम सोतिया जालम में है जिस पर कुछ ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। यह लोग उक्त भूमि पर खेडान कर रहे हैं एवं इन लोगों से यदि कोई ग्रामीण कब्जा न करने की बात कहता हो यह अतिक्रमणकारी उन्हें धमकाते हैं कि किसी ने भी हमारे खिलाफ आवाज उठाई तो उसे हम छोड़ेंगे नहीं व यह भूमि अब हमारी है। ग्रामीणों उक्त चरनोई भूमि को अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है ताकि उनके पालतु पशुओं को इस चरनोई पर विचरण कर सके। Post navigation झाबुआ में कोरोना पीडि़त व्यापारी की मौत, शहर में दहशत का माहौल पारा के दो युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर खरडूबड़ी के ग्रामीणों में खौफ, युवाओं ने बंद करवाया बाजार