दिनेश वर्मा*/विपुुल पंचाल, झाबुआ बीते तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आए झाबुआ शहर के बोहरा मस्जिद के समीप रहने एवं कारोबार करने वाले एक व्यापारी की अभी अभी जिला चिकित्सालय झाबुआ के आइसोलेशन वार्ड से इंदौर रेैफर करने की प्रक्रिया में ही मौत हो गई है। इनके पॉजिटिव आते ही गंभीर लक्षण चिन्हित किए गए थे। इस मौत से झाबुआ शहर में लोगों के मन में कोरोना महामारी को लेकर दहशत और बढ़ गई है। झाबुआ लाइव फिर लोगों से अपील करता है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे, मास्क का उपयोग करे, पर्सनल हाइजिन का ध्यान रखे व भीड़ का हिस्सा बनने से बचे। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों एवं आदेशों का पालन करते हुए सम्मान करे। Post navigation दो वर्ष पूर्व पेट्रोल पंप पर लाखों की लूट को अंजाम देने वाले लुटेरों को पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करते किया गिरफ्तार सोंडवा में गुजरात से आई महिला निकली कोविड-19 पॉजिटिव, तहसीलदार ने तीन दिन तक किया लॉकडाउन