अलीराजपुर, हमारे प्रतिनिधिः जिले के सोण्डवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत ककराना के सरपंच पद पर कांग्रेस समर्थित मिथिलेश डावर सहित सभी 11 वार्ड के पंच लगातार दूसरी बार ग्राम पंचायत ककराना के चुनाव में निर्विरोध चुने गए। यहां कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के विरोध में कोई भी उम्मीदवार नहीं खड़ा था। पिछले कार्यकाल में निर्विरोध पंच सहित सरपंच पद पर निर्वाचित बिहारीलाल वर्तमान मे कांग्रेस पार्टी की ओर से जिला पंचायत चुनाव मे वार्ड क्रमांक 11 से प्रत्याशी हैं।

सरपंच मिथिलेश डावर तथा सभी ग्राम पंचायत ककराना के निर्विरोध निर्वाचित होने पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व विधायक सुलोचना रावत, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष सुमेरसिंह अजनार, शमशेरसिंह पटेल, न.पा. अध्यक्ष सेना पटेल, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कालुसिंह रावत, सरदारसिंह पटेल, पी.सी.सी. मेम्बर खुर्शीद अली दिवान, वरिष्ठ पार्षद ओम शेठ, वरिष्ठ नेता प्रकाश जैन, न.पा. अध्यक्ष विक्रम सेन सहित सभी कांग्रेसजनो ने बधाई दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *