योगेंद्र राठौर, सोंडवा आज भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान 2024 की मंडल कार्यशाला मंगलवार को दोपहर 10.00 बजे फॉरेस्ट रेस्ट हाउस सोंडवा पर आयोजित की गई है मंडल कार्यशाला में सदस्यता अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया गया और लोकसभा के मतदान केंद्र के 75% सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया गया। यह सदस्यता अभियान 2 सितंबर से शुरू किया गया है। इस सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर को समाप्त होगा।पहले चरण की सदस्यता का विश्लेषण करने के बाद 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान का दूसरा चरण चलेगा। इसके बाद 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान में जुड़ कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए केंद्रीय मंत्रियों सहित पार्टी के जनप्रतिनिधियों को भी इस अभियान में शामिल किया गया है।कार्यशाला में वरिष्ठ नेता मांगीलाल रावत,भाजपा मंडल अध्यक्ष जयपालसिंह खरत, मंडल महामंत्री सारदीया नरगावा, राकेश सोलंकी,बाटला ,मधु,गमी,गीयानसिह,मोहन, ओपसिह,सरपंच, जनपद, सदस्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। Post navigation नर्मदा समग्र और भारतीय रेडक्रास सोसायटी ने नर्मदा किनारे बसे परिवारो में हाइजीन किट का वितरण किया सोंडवा ब्लॉक में महिला सरपंच का तीन दिवसीय पंचायती राज एवं जेंडर विषय पर ट्रेनिंग संपन्न