मयंक विश्वकर्मा, आंबुआ आम्बुआ (अलीराजपुर) समीप ग्राम बोरझाड़ में 5 ग्राम पंचायतों की शिक्षण संस्थाओं द्वारा 28 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा निर्वाचन को सफल बनाने के लिए स्कूली छात्रों एवं शिक्षकों ने साइकिल रैली निकालकर मतदान करने की अपील की। प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 नवंबर 18 को संपन्न होने जा रहे। विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने हेतु प्रेरित करने के लिए 5 ग्राम पंचायतों जिनमें बोरझाड़ देकाल कुआं, मोटाउमर, बड़ा इटारा, हरदासपुर, की शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों एवं छात्रों ने बोरझाड़ संकुल केंद्र से साइकिल तथा बाइक रैली निकाली जो कि आंबुआ तक आकर पुनः बोरझाड़ हाई सेकेंडरी स्कूल पर समाप्त हुई रैली में बैनर पोस्टर तथा नारों के माध्यम से मतदान करने की अपील की गई । अपील जिला निर्वाचन अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा के निर्देशानुसार खंड शिक्षा अधिकारी तथा संकुल प्राचार्य प्रधान पाठक आदि द्वारा की गई। रैली में लगभग 100 साइकिल एवं 20 बाइक पर शिक्षक एवं छात्र निकले। Post navigation मौसम में ठंडक का अहसास के साथ ही चुनावी सरगर्मी मैं भी ठंडक अलीराजपुर ” बच्चा तस्करी कांड” पर लिया हाइकोट॔ ने संज्ञान ; एक हफ्ते मे मांगी रिपोर्ट