अर्पित चोपड़ा@खवासा सोमवार सुबह खवासा में सेवा भारती द्वारा विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा में कावड़िये “गांव-गांव जाएंगे, हिन्दू धर्म बचाएंगे” जैसे नारे लगाते हुए देशप्रेम से सरोबार दिखाई दे रहे थे । पहली कावड़ यात्रा सैलज बोरपाड़ा (बाजना) से शुरू हुई वहीं दूसरी कावड़ यात्रा भेरूगढ़(माही नदी) से रविवार को शुरू हुई थी जिनका समागम भामल में हुआ । रात्रि विश्राम भामल में करने के बाद सोमवार सुबह दोनों यात्राएं सम्मिलित रूप से खवासा पहुंची । कावड़ यात्रा के आयोजन में सेवा भारती के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं खवासा सरपंच रमेश बारिया का विशेष सौजन्य रहा । इस अवसर पर जगदीश पाटीदार, नन्नू वोहरा, बंटी दरबोडिया, शंकर खराड़ी, शैतान लौहार, लालराम पंवार एवं सेवा भारती के कई सदस्य मौजूद थे । कावड़ यात्रा का समापन बामनिया में होगा। ) Post navigation ज़मीन विवाद फिर चली गोलिया 5 ग्रामीण घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा फॉलोअप : जमीन विवाद में 6 ग्रामीणों को लगी गोली, 1 गम्भीर घायल, पुलिस ने कहा- आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई