झाबुआ Live Desk
सावन के महीने के साथ ही कांवड़ यात्रा की शुरुआत भी हो चुकी है। प्रतिवर्षानुसार सेवा भारती द्वारा आयोजित बामनिया संकुल की विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें बामनिया संकुल में तीन पुंज आते हैं करवड़, बामनिया और खवासा। करवड़ पुंज के यात्री भाभरापाड़ा माही नदी से जल भरेंगे और रात्रि विश्राम करवड़ में करेंगे। बामनिया पुंज के यात्री भैंरोगढ़ माही नदी से जल भरेंगे और भामल में रात्रि विश्राम करेंगे। खवासा पुंज के यात्री बोरपाड़ा सेलज माही नदी से जल भरेंगे और भामल में रात्रि विश्राम करेंगे।

सोमवार प्रात: अपने रात्रि विश्राम स्थान से चलकर बामनिया में विशाल जलाभिषेक करेंगे, जहाँ विशाल धर्मसभा होगी, जिसमें क्षेत्र के तड़वी, पटेल, भगत एवं क्षेत्र के संत मौजुद रहेंगे। धर्मसभा में मुख्य वक्ता के रुप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह श्री राजेश जी डावर रहेंगे, जो कावड़ यात्रियों को मार्गदर्शन देंगे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *