थांदला। सेवा भारती द्वारा संचालित बड़ा घोसलिया स्थित जनजाति सशक्तिकरण केंद्र में एक प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अवसर था किशिव मोदी के जन्मदिन का, जिसे सेवा और सहयोग के संकल्प के साथ मनाया गया। इस विशेष दिन पर थांदला निवासी प्रतीक मोदी ने केंद्र पहुँचकर वहां रहकर अध्ययन कर रहे 58 जनजाति बालकों के साथ खुशियां बांटीं। उन्होंने सभी बच्चों को शैक्षणिक सामग्री के रूप में पेन, पेंसिल और रबर वितरित किए, ताकि उनके उज्ज्वल भविष्य की राह आसान हो सके। साथ ही, प्रतीक जी द्वारा बच्चों के लिए स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया और गौशाला के लिए ₹500 की राशि भेंट की गई। सेवा भारती के जिला सचिव जितेन राठौड़ और अध्यक्ष हरिओम पाटीदार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सेवा भावना समाज के लिए एक मिसाल है। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थापक किशन मावी भी उपस्थित रहे। सेवा भारती परिवार ने प्रतीक मोदी के इस निस्वार्थ योगदान के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Post navigation निःस्वार्थ श्री श्याम सेवा परिवार 4 मार्च को करेगा सातवें श्री श्याम फाग महोत्सव का आयोजन भव्य प्रभात फैरी महा आरती के साथ होगा नवसंवत्सर का स्वागत