सफाई से पहले इस तरह जमा था कचरा।

भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। लेकिन इसका असर नगर में नहीं दिखाई दे रहा। चंद्रशेखर आजाद नगर में सरकारी विद्यालय के पास में गंदगी का ढेर पड़ा हुआ  है। इससे डेंगू ,टाइफाइड जैसी बीमारी होने का अंदेशा है। 

बारिश के मौसम में ऐसी कई गंभीर बीमारी होने का खतरा बना रहता है। यहां पर आए दिन जनप्रतिनिधि ,वरिष्ठ अधिकारी व अन्य प्रभाव शील व्यक्तियों का विद्यालय परिसर में आना-जाना रहता है और कुछ ना कुछ गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहती है लेकिन जिम्मेदारों को कचरे का ढेर दिखाई नहीं देता है। पिछले 10 वर्षों से विद्यालय का शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मे प्राचार्य पद भी रिक्त है। प्रभारी प्राचार्य का कार्य संभाल रहे हैं उनको भी सफाई के व्यवस्था के प्रति बच्चों का हित को देखते हुए ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *