भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर चंद्रशेखर आजाद नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर शाल, श्रीफल , भेंट कर माला पहनाकर सकल व्यापारी संघ के सदस्यों ने स्वागत सम्मान किया। सकल व्यापारी संघ के अध्यक्ष नितिन शाह सचिव निर्मल जायसवाल संरक्षक योगेश जैन उपाध्यक्ष राकेश नलवाया, रितेश मोडिया, सैफी पतासिया, मनोज देवड़ा, अभिषेक गुप्ता, फारूक खत्री ,सचिन गुप्ता सहित अन्य सभी व्यापारी संगठन के सदस्यों के साथ में वाहन रैली के रूप में मनीष शुक्ला के निवास पर पहुंचे और शुक्ला ने सभी व्यापारियों को मुंह मीठा कराया। Post navigation मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत सेवा पखवाड़ा में भी स्कूल के आसपास पड़ा है कचरा और गंदगी, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान