झाबुआ लाइव के लिए थान्दला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट स्थानीय आजाद मार्ग पर लायंस मांटेसवरी स्कूल के समीप हेप्पी क्लब द्वारा विराजित गणेश पंडाल मे भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजनों को सुनने के लिये देर रात तक भजन प्रेमियों का ताता लगा रहा। भजन संध्या के पूर्व पार्षद माया सोलंकी, सचिन सोलंकी व समाजसेवी कमलेश दायजी ने विराजित गणेश जी की महाआरती की, जिसके पश्चत भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमे झाबुआ के युवा कलाकार तन्मय नागर , अभिषेक चतुर्वेदी एवं समेत समस्त कलाकारो ने सुमधुर भजनो की प्रस्तुति दी। जिसे सुनने बड़ी संख्या मे नगर के भजन प्रेमी पहंुचे। पीपली चोराहे पर विराजित गणेशजी के विशाल पांडाल मे रोजाना महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम पूर्व जियोस विश्वास सोनी एवं नगर परिष द उपाध्यक्ष समेत सैकड़ो श्रद्धालुओं ने महाआरती उतारी। महाआरती के पश्चात गरबा एवं रास का आयोजन किया गया। Post navigation गणेशोत्सव पहुंचा चरम पर भक्तों मे अपार उत्साह बस की टक्कर से बच्ची की मोत