अलीराजपुर Live के लिए ” फिरोज खान ” बबलू” की EXCLUSIVE रिपोर्ट 

बाइक चोरी के मामले तो आपने बहुत सुने होंगे लेकिन ट्रक चोरी के मामले बिरले ही होते है अलीराजपुर कोतवाली पर ट्रक चोरी का मामला दज॔ करवाया गया है । इस मामले मे फरियादी खरगोन जिले का निवासी ” परवेज खान ” है जिसके अनुसार घटना दिनांक 14 जनवरी को फरि ने रिपोर्ट किया कि ट्रक एम.पी. 09 एचजी 5498 मे जाकर सो गया सुबह करीब 07.30 बजे उठा तो देखा मेरा ट्रक खडे किये स्थान पर नही था तथा ट्रक के आगे या रब तथा ट्रक की बाडी पर बाये तरफ स्टार इंण्डिया ट्रांसपोर्ट निमरानी तथा ट्रक के दाहिने तरफ ओम शर्मा ट्रांसपोर्ट निमरानी लिखा हुआ था। कोई अज्ञात बदमाश ट्रक चुराकर ले गया है ट्रक की कीमत करीब 8 या 9 लाख रूपये होगी। कस्बा अलीराजपुर व आसपास क्षैत्रो मे तलाश किया नही मिला। फरि की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *