लवनेश गिरी गोस्वामी @ थांदला रोड अभी कुछ देर पूर्व थांदला रोड रेलवे स्टेशन पर रतलाम से दाहोद की ओर जा रही सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान राजहिंग पिता मानिया भूरिया उम्र करीबन 35वर्ष निवासी भीमपुरी तहसील थांदला के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार युवक पार्सल ट्रेन से थांदला रोड रेलवे स्टेशन से वडोदरा मजदूरी पर जा रहा था, तभी अचानक सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। युवक की मौत इतनी भयानक थी कि पूरे शरीर के परखच्चे उड़ गए। Post navigation वाहनों के विशाल काफिले और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ संगीता सोनी पहुंची प्रदेश कार्यालय दो युवाओं का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन, परिवार में खुशी की लहर