पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- रामनवमी की पूर्व संध्या पर सिर्वी नवयुवक मंडल द्वारा में चमठा चौक पर पवनपुत्र सुंदरकांड मंडल अमझेरा के द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा, जिसमें सैकड़ों राम भक्तों ने सुंदरकांड का आनंद लिया। देर रात तक चले सुंदरकांड पाठ में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने रुककर महाआरती का आनंद लिया। इस मौके पर सिर्वी नवयुवक मंडल द्वारा सभी श्रोताओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। इस आयोजन को नगर में सराहा गया। रामनवमी पर महाआरती- नगर में रामनवमी पर्व पर बड़ा रामजी मंदिर पर ठीक 12 बजे महाआरती का आयोजन रखा गया जिसमें श्रद्धलुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दी। इसके साथ ही सुबह 8 बजे से सुंदरकांड का शुभारंभ हुआ। श्री बजरंग रामायण मंडल के सदस्यों ने सुंदरकांड का पाठ किया। इसके साथ ही रामधुन व कीर्तन के बाद महाआरती का आयोजन रखा गया। इसके साथ ही नगर में विभिन्न मंदिरों में 12 बजे आरती का आयोजन रखा गया। इसके साथ ही नवरात्रि पर्व के समापन पर हवन पूजन व अन्य आयोजन भी रखे गए। Post navigation 2 दुल्हने बोर्ड की परीक्षा देने के बाद पहुंची विवाह समारोह में , दूल्हे ने भी किया कुछ देर इंतजार सरपंच-सचिव की हठधर्मिता से परेशान पंचों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन