डॉ.सरफराज खान, उमरकोट ग्राम पंचायत उमरकोट ने पंच परमेश्वर निधि में बाबा रामदेवजी मंदिर से लेकर मेघवाल मोहल्ले तक सीमेंट कांक्रीट रोड स्वीकृत हुआ था तथा उक्त रोड बनाने के लिए 1 लाख 60 हजार रुपए की राशि पिछले वर्ष अक्टूबर माह में निकाली गई किंतु उक्त मार्ग आज दिनांक नहीं हुआ। इस मार्ग के नहीं बनने से मोहल्लेवासी समस्याओं की जद में है तथा हाल फिलहाल बारिश हो रही है इसलिए पूरा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो चुका है। कीचड़ से सने उक्त मार्ग का निर्माण अभी तक नहीं किया गया इसकी जानकारी सरपंच मोहन डामोर व सचिव राजेंद्र पंचाल को भी है। पूर्व सरपंच गजराजसिंह डामोर कहते हैं कि उक्त मार्ग से राहगीरों का निकलना दूभर हो रहा है, वहीं पालतु पशु इस मार्ग से गुजरते हैं तो उनके पांव कीचड़ में फंस जाते हैं। जिम्मेदार बोल- मेरी दूरभाष से सचिव से बात हुई थी वो बोल रहे थे कि कार्य आधा हो चुका है। शेष कार्य 2 से 4दिनों में पूर्ण कर देंगे। – एमएल टांक, सीईओ ) Post navigation सोयला घाटी पर इंडेन गैस टैंकर पलटा जिद करो दुनिया बदलो: 3 को नगर में अद्भुत होगा पौधारोपण कार्यक्रम, आप भी बने सहभागी..