पीयूष चन्देल, अलीराजपुर ========================= स्थानीय दशहरा मैदान स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ अलीराजपुर का सीबीएसई के सिनियर सेकेन्डरी परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम रहा। उक्त जानकारी देते हुए संस्था प्राचार्य श्री समीर कुलकर्णी ने बताया कि संस्था के छात्र दिव्य पिता संजय गुप्ता ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, यशराज पिता किशोर शर्मा ने 90.2 अक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा मानव पिता योगेन्द्र राठौड़ ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। उक्त विद्यार्थियो के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संस्था के शिक्षक शिक्षिका एवं समिति के सदस्यो ने बधाई प्रेषित की Post navigation पुलिस पर जबरन मारपीट का आरोप, युवक ने एसपी को सौंपा ज्ञापन कक्षा 12वी सीबीएसई परीक्षा परिणाम में पटेल पब्लिक स्कुल ने रचा कीर्तिमान ¡