अलीराजपुर लाइव के लिए ब्यूरो चीफ फिरोज खान की रिपोर्ट- जनपद पंचायत चंद्रशेखर आजाद नगर के एक पंचायत सचिव द्वारा मारपीट का आरोप जनपद सीईओ पर लगाते हुए कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा से जिला पंचायत सचिव संगठन ने ज्ञापन सौंपा, जिसके बाद कलेक्टर मिश्रा ने गंभीरता से लेते हुए आजाद नगर जनपद सीईओ को आगामी आदेश तक जिला पंचायत अलीराजपुर में रहने के आदेश जारी क दिए। इधर जनपद पंचायत चंद्रशेखर आजाद नगर में मगनसिहं कनेश अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अलीराजपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जप आजाद नगर भाबरा का वित्तीय प्रभार एवं मनोज निगम परियोजना अधिकारी जिला पंचायत अलीराजपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आजाद नगर भाबरा का प्रशासनिक प्रभार आगामी आदेश तक जारी कर दिया। Post navigation महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक संघ की कार्यकारिणी में सुनीता बामनिया जिलाध्यक्ष व गायत्री टंडावी उपाध्यक्ष मनोनीत चोरों ने रात में मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों के मोबाइल व रिचार्ज चुराए