नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- शासन की महिला एवं बाल कल्याणकारी योजना को मूर्तरूप प्रदान करने वाला महिला एवं बाल विकास विभाग का अमला अब एकजुट होने लगा है। इसी तारतम्य में विभागीय समस्या के समर्थन में विभाग के पर्यवेक्षकों ने भी अपने संगठन को नई दिशा दी है। अलीराजपुर जिला स्तरीय पर्यवेक्षकों ने ग्राम लक्ष्मणी में अपनी बैठक आयोजित की, जिसमे संगठन के निर्विरोध चुनाव हुए। इस दौरान जिला पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष सुनीता बामनिया अलीराजपुर, उपाध्यक्ष गायत्री टंडावी सोंडवा, कोषाध्यक्ष नीतू करोड़ीवाल कट्ठीवाड़ा, मीडिया प्रभारी शोभा भिंडे अलीराजपुर को मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित इकाई ने प्रदेश स्तर से प्राप्त मार्गदर्शन अनुसार आगामी 2 अप्रैल से अपनी मांगों और समस्याओं के प्रति अपना पक्ष रखेगा। शासन स्तर पर प्रथमत: प्रमुख बिंदुओं के साथ जिले और प्रदेश भर के पर्यवेक्षक एवं सीडीपीओ संयुक्त रूप अपनी बात रखेंगे। संगठन ने शीघ्र ही अगली बैठक में आगामी रूपरेखा तय किए जाने की बात कही है। Post navigation नवीन ऊर्जा का उपयोग एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने में करे : सेठिया जनपत पंचायत के सीईओ हटाये गये , ये सम्भालेगे पदभार