थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- प्रदेश संगठन ने मुझे जिलाध्यक्ष मनोनीत कर जो प्रभार दिया है एवं उससे जो कार्यकर्ताओं में नवीन ऊर्जा का संचार हुआ है उस ऊर्जा का उपयोग बिखरे कार्यकर्ताओं को एकजुट करने एवं संगठन को मजबूत करने के लिए करेंगे व इस मजबूती का उपयोग आगामी विधानसभा चुनाव में ताकत के रुप में कर पूरे जिले को भाजपामयी करेंगे। उक्त बाते नव मनोनीत जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया ने नगर में भाजपा संगठन की स्थिति देखते हुए प्रथम बार थांदला नगर आगमन पर नगर परिषद सभाकक्ष में आयोजित स्वागत समारोह में कही। मनोनयन के बाद प्रथम बार नगर आगमन पर मनोहर सेठीया का गर्म जोशी से स्वागत किया। आयोजित स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया का विधायक कलसिंह भाबर, नप अध्यक्ष बंटी डामोर, प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, मंडी अध्यक्ष मन्नु डामोर, दिलीप कटारा, प्रशांत उपाध्याय, राकेश सोनी, पीटर बबेरिया, रोहित बैरागी, गोलू उपाध्याय, महेश नागर, अरविंद रुनवाल, अमित शाहजी, पारस तलेरा, कमलेश लोढ़ा, नटवर पंवार, हरचंद भूरिया, विपुल आचार्य, लखन भगोरा, अंकित भंसाली, जानकीलाल राठौड़, प्रतीक चौधरी, प्रांजल भंसाली, सुरेश राठौड़, सुनीता पंवार, सुनीता भूरिया, सलीम खां, सहित पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति अध्यक्ष शैलेष दुबे, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री राजू डामोर भी उपस्थित थे। स्वागत भाषण नप अध्यक्ष बंटी डामोर ने, कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी ने तथा आभार आभार व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल भंसाली ने माना। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया बीते कई समय से अस्वथ्य चल रहे वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीनारायण पाठक से मिलने उनके निवास पर पंहुचे थे, उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उनसे आशीर्वाद लिया, जिसकी सूचना मिलने नप अध्यक्ष ने त्वरित स्वागत समारोह का आयोजन किया। Post navigation पेड इस शख्स के लिऐ बन गया ” चिता” ; जिंदा जल मरा यह शख्स महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक संघ की कार्यकारिणी में सुनीता बामनिया जिलाध्यक्ष व गायत्री टंडावी उपाध्यक्ष मनोनीत