अलीराजपुर लाइव के लिऐ फिरोज खान ( बबलू) की exclusive वीडियो रिपोर्ट । कहते है मोत आती है तो जगह ओर समय नही देखती .. ऐसा ही कुछ हुआ आजादनगर थाने के ” छोटीपोल” गांव के अधेड मोटला के साथ । दरअसल आज सुबह मोटला करीब 9 बजे अपने सुनसान खेतो के बीच खडे ताड के पेडो पर ताडी उतारने चढा था जब वह ऊपर पहुंचा तो उसने पाया कि ताड के ऊपर मधुमक्खीयों का छत्ता था उसने मधु मक्खीयों को भगाने के लिऐ अपनी माचिस निकाली ओर ताड के एक सुखे पत्ते के तोडकर उसे जलाकर धुंआ करना चाहा इस कोशिश मे मोटला यह भुल गया कि ताड के ज्यादा तर पत्ते सुख चुके है ओर देखते ही देखते ताड के पत्तो ने आग पकड ली ओर मोटला जिंदा ही जल मरा । उसकी चीख ओर ताड को जलता देखकर जब कुछ महिलाऐ चीखी तो लोग जमा हुआ तब तक बुरी तरह जलकर मोटला दम तोड चुका था ओर वही ऊपर लटका हुआ था । बाद मे पुलिस के आने पर मोटला को रस्सी से बांधकर उतारा गया । आजादनगर पुलिस ने मग॔ कायम कर जांच शुरु कर दी है । Post navigation दसवीं कक्षा का विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र हुआ लीक नवीन ऊर्जा का उपयोग एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने में करे : सेठिया