झाबुआ live के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमण्डलिया की रिपोर्ट मेघनगर के ग्राम रम्भापुर में बीती रात चोरो ने दुकानों को अपना निशाना बनाया जिसमे से एक दुकान से चोरी करने में कामयाब हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार रम्भापुर के टेम्पो स्टेंड पर उमेश नायक की किराना दुकान तथा संजय घोती की मोबाईल की दुकान की शटर चोरो ने उचका कर इस वारदात को अंजाम दिया। जिसमें किराना व्यवसायी उमेश नायक कि दुकान में लगे काउंटर की वजह से चोर कामयाब नही हो सके किन्तु संजय नायक की मोबाइल की दुकान से चोर मोबाईल, रिचार्ज वाउचर आदि ले जाने में कामयाब हो गये । बताया जा रहा है की करीब 60 हजार के रिचार्ज वाउचर और मोबाइल चोर ले गये है। इसकी फ़िलहाल रम्भापुर चोकी पर चोरी की सूचना दी गयी है। Post navigation जनपत पंचायत के सीईओ हटाये गये , ये सम्भालेगे पदभार खेत में लगी आग से काट कर रखी क्विंटलो गेहूं की फसल हुईं राख