रितेश गुप्ता, थांदला थांदला सरकारी अस्पताल भले ही कागजो में सिविल अस्पताल बन गया हो पर सुविधाओ के मामले स्थिति जस की तस वर्तमान में बनी हुई है। थांदला में सिविल हॉस्पिटल में इलाज हेतु पर्याप्त उपकरण न होने से आये दिन मरीज को बाहर रेफर करना पड़ता है जिससे कि कई बार इमेरजेंसी हालात वाले मरीज की जान पर बन आती है। इसी मांग को लेकर सोमवार को ब्लड डोनेशन टीम के सदस्यों द्वारा जिला कलेक्टर आफिस झाबुआ जाकर जिला अधिकारी को मांग पत्र सौंप जल्द अस्पताल में इलाज के लिए पर्याप्त उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की जिस पर जिला अधिकारी द्वारा जल्द से जल्द इस पर अमल करने की बात कही। अब देखना यह है कि सिविल अस्पताल में आवश्यक उपकरण पहुंच पाते हैं या नहीं, या फिर यूं ही मरीजों को रेफर किया जाता रहेगा। Post navigation वैश्य महासम्मेलन में हुए रक्तदान में 30 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित राज्य कर्मचारी संघ द्वारा नवागत एसपी का किया गया स्वागत…