जितेन्द्र वाणी, नानपुर
वैश्य महासम्मेलन जिला अलीराजपुर द्वारा युवा इकाई एवं जैन श्री संघ द्वारा वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश के संस्थापक नारायण प्रसाद  गुप्ता की पुण्य स्मृति में 8 फरवरी को अलीराजपुर जिला मुख्यालय में हेमेंद्र सूरी भवन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर में 30 यूनिट रक्तदान संपन्न हुआ ।इस अवसर पर घटक इकाई अलीराजपुर की जैन समाज द्वारा विशेष योगदान दिया गया, साथ ही नानपुर के युवा साथी गण वाणी समाज इकाई के जितेंद्र प्रसाद वाणी व शैलेन्द्र वाणी द्वारा रक्तदान कर इस पुनीत कार्य मे अपना योगदान किया गया जोबट से युवा इकाई जिला अध्य्क्ष दिलीप वाणी एवं ओम भाई राठौड़ व महिला इकाई जिलाध्य्क्ष मीना चौधरी ज्योति गुप्ता वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं व स्टॉप के  कादुसिंग डुडवे, रितेश चौहान, डॉ प्रेम रेवड़ियां कमल राठौर ,युवा इकाई के जिला प्रभारी अनीश जैन, जैन समाज के अध्यक्ष मनीष जैन ,उपाध्यक्ष अल्पेश जैन, एवं समस्त समिति सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *